scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलभारतीय महिला हॉकी टीम नीदरलैंड से हारी

भारतीय महिला हॉकी टीम नीदरलैंड से हारी

Text Size:

केपटाउन, 26 जनवरी ( भाषा ) भारतीय महिला हॉकी को दूसरे दोस्ताना हॉकी मैच में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड ने 3 . 1 से हरा दिया ।

नीदरलैंड के लिये चौथे मिनट में मारिन वीन ने गोल किया । न्यूजीलैंड ने 13वें मिनट में एल वेल्टेन के मैदानी गोल के दम पर बढत दुगुनी कर ली ।

उसने 29वें मिनट में टीम का तीसरा गोल दागा ।

भारत के लिये एकमात्र गोल 50वें मिनट में सलीमा टेटे ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया ।

भारत को पहले दोस्ताना मैच में भी डच टीम ने इसी अंतर से हराया था । इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला में भारत ने तीन मैच जीते और एक ड्रॉ रहा था ।

भारत को अब 28 जनवरी को नीदरलैंड से खेलना है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments