scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के अंतराल को पाटना जरूरी: नगालैंड के राज्यपाल

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के अंतराल को पाटना जरूरी: नगालैंड के राज्यपाल

Text Size:

कोहिमा, 26 जनवरी (भाषा) नगालैंड के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने बृहस्पतिवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के अंतराल को पाटने की जरूरत पर जोर दिया।

मुखी ने यहां गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस अंतराल को पाटने के लिए प्रौद्योगिकी को सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक ले जाना और सभी के लिए प्रासंगिक बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नगालैंड ने अवरोधों और चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में समान साझेदार बनने जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया है।

मुखी ने कहा कि हालांकि, राज्य के प्राकृतिक और मानवीय दोनों तरह के संसाधनों की क्षमता का पूरी तरह उपयोग करना होगा ताकि सभी क्षेत्रों में लोगों की कार्य-उत्पादकता बढ़े।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments