scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशपरंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

Text Size:

लखनऊ, 26 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में देश का 74वां गणतंत्र दिवस परंपरागत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के तमाम सरकारी दफ्तरों, निजी तथा सार्वजनिक कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने परंपरागत परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्हें सलामी दी गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरकार के तमाम मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

परेड में सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस और स्कूल के छात्र शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्रों और छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन भी किया गया।

परेड चारबाग स्थित बाल संग्रहालय से शुरू होकर स्टेशन रोड, हुसैनगंज, बर्लिंगटन और हजरतगंज होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर संपन्न हुई।

परेड का नेतृत्व परेड लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश चंद्रा ने किया।

इस मौके पर शहर के विभिन्न स्कूलों और राज्य सरकार के विभागों की झांकियां निकाली गईं। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

भाषा सलीम संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments