scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअरुणाचल प्रदेश ने गणतंत्र दिवस परेड में अपनी पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन किया

अरुणाचल प्रदेश ने गणतंत्र दिवस परेड में अपनी पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) उगते सूरज की भूमि कहलाने वाले अरुणाचल प्रदेश ने बृहस्पतिवार को यहां गणतंत्र दिवस परेड में अपनी पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन किया।

कर्तव्य पथ पर निकाली गई राज्य की झांकी में रोमांचकारी, खेल, पारिस्थितिकी, संस्कृति, धर्म, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया।

अरुणाचल प्रदेश रणनीतिक रूप से भारत के पूर्वी भाग में स्थित है, जो भूटान, चीन और म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है।

झांकी के आगे वाले हिस्से में ऑर्किड से सजे हरे-भरे परिदृश्य के बीच डोनी पोलो हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार और राज्य पक्षी हॉर्नबिल को दर्शाया गया था।

इसके आगे के हिस्से में शापांग यावंग मनु पोई (एक नृत्य महोत्सव) और 1962 के युद्ध स्मारक को चित्रित किया गया था।

झांकी के साथ पारंपरिक परिधानों में राज्य की प्रमुख जनजातियों के लोग भी थे।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments