scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशमुंबई में एससीओ फिल्मोत्सव के लिए अब तक पाकिस्तान से कोई प्रविष्टि नहीं मिली

मुंबई में एससीओ फिल्मोत्सव के लिए अब तक पाकिस्तान से कोई प्रविष्टि नहीं मिली

Text Size:

नयी दिल्ली,23 जनवरी (भाषा) भारत 27 से 31 जनवरी तक मुंबई में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्मोत्सव की मेजबानी करेगा, जिसमें पाकिस्तान को छोड़कर इसके सभी सदस्य देश हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने अब तक अपनी प्रविष्टि नहीं भेजी है।

एससीओ के आठ सदस्य देश -चीन, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं, जबकि तीन पर्यवेक्षक देश बेलारूस, ईरान और मंगोलिया हैं। इसके अलावा, 14 वार्ता साझेदार हैं।

एसएस राजमौली की ‘आरआरआर’ और संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाडी’ एससीओ फिल्मोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी। कई अन्य पुरानी फिल्म भी प्रदर्शित की जाएंगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नीरज शेखर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें प्रतिस्पर्धा वर्ग में एससीओ देशों से 14 प्रविष्टियां मिली हैं। अब तक पाकिस्तान से कोई प्रविष्टि नहीं मिली है। ’’

उन्होंने बताया कि गैर-प्रतिस्पर्धा वर्ग में 43 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments