scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकोटक महिंद्रा बैंक का लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 2,792 करोड़ रुपये पर पहुंचा

कोटक महिंद्रा बैंक का लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 2,792 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका एकल आधार पर लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 2,792 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि शुद्ध ब्याज आय बढ़ने से उसके लाभ में बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2,131 करोड़ रुपये रहा था।

अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 11,099 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 8,260 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 30 प्रतिशत बढ़कर 5,653 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2021 की तिमाही में यह 4,334 करोड़ रुपये थी। बीती तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 5.4 प्रतिशत रहा।

दिसंबर 2022 की तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 1.90 प्रतिशत रह गईं जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 2.71 प्रतिशत थी।

बैंक का शुद्ध एनपीए की स्थिति भी सुधरकर 0.43 प्रतिशत पर आ गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 0.79 प्रतिशत थी।

पिछली तिमाही में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 19.66 प्रतिशत रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 21.29 प्रतिशत था।

भाषा प्रेम प्रेम पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments