सिडनी, 21 जनवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी टी20 क्रिकेटरों मे से एक डैन क्रिस्टियन ने घोषणा की है कि मौजूदा बिग बैश लीग (बीबीएल) के बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने शनिवार को ट्विटर पर संन्यास की घोषणा करते हुए कहा,‘‘ कल (शुक्रवार) को अभ्यास के दौरान मैंने सिडनी सिक्सर्स के अपने साथियों को बताया कि बीबीएल के इस सत्र के बाद मैं संन्यास ले रहा हूं। ’’
क्रिस्टियन मई में 40 साल के हो जाएंगे। अपने 17 साल के करियर के दौरान उन्होंने 18 टीमों का प्रतिनिधित्व किया तथा 405 टी20 मैचों में 5809 रन बनाने के अलावा 280 विकेट भी लिए।
क्रिस्टियन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 20 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले।
भाषा
पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
