scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअमेठी में पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या

अमेठी में पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या

Text Size:

अमेठी, 21 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर 20 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामरन ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक परिवार में मोटरसाइकिल की चाबी को लेकर विवाद हो गया, जिसमें सचिन नाम के युवक को लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि परिजन खून से लथपथ सचिन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृतक की मां गुड़िया ने पुलिस को बताया है कि सचिन पर उसके चाचा महेश, उनकी पत्नी और दो बेटों ने हमला किया था।

भाषा

सं आनन्द पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments