scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलहैदराबाद एफसी ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया

हैदराबाद एफसी ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया

Text Size:

कोलकाता, 20 जनवरी (भाषा) हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग ( आईएसएल) के एक मैच में शुक्रवार को यहां मेजबान ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से पराजित किया।

हैदराबाद की तरफ से स्पेनिश स्ट्राइकर हावी सिवेरिओ (नौवें) और ऐरेन डिसिल्वा ने (90+3वें मिनट में) गोल किए।

हैदराबाद में इस जीत से अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई सिटी एफसी के करीब पहुंच गया है। मुंबई और हैदराबाद से चार अंक आगे है। हैदराबाद एफसी के 15 मैचों में 11 जीत, दो ड्रा और दो हार 35 अंक हो गए हैं।

ईस्ट बंगाल को अपनी दसवीं हार का सामना करना पड़ा और वह नौवें स्थान पर बना हुआ है। ईस्ट बंगाल एफसी के 14 मैचों में चार जीत और दस हार से 12 अंक हैं।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments