scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलचंडीगढ़ ने रेलवे के खिलाफ ड्रा मैच से तीन अंक हासिल किये

चंडीगढ़ ने रेलवे के खिलाफ ड्रा मैच से तीन अंक हासिल किये

Text Size:

चंडीगढ़, 20 जनवरी (भाषा) चंडीगढ़ ने शुक्रवार को यहां रेलवे के खिलाफ ड्रा रहे रणजी ट्राफी ग्रुप डी मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किये।

चौथे और अंतिम दिन 99 रन से पिछड़ रही रेलवे की टीम ने स्टंप तक 17 ओवर में एक विकेट गंवाकर 71 रन बनाये।

सलामी बल्लेबाज शिवम चौधरी 33 रन और प्रथम सिंह 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

ग्रुप के एक अन्य मैच में जम्मू कश्मीर और त्रिपुरा के बीच जम्मू में खेला गया मैच ड्रा रहा जिसमें पहली पारी भी पूरी नहीं हुई थी। इससे दोनों टीमों को एक एक अंक मिले।

पंजाब और विदर्भ ने गुरूवार को क्रमश: गत चैम्पियन मध्य प्रदेश और गुजरात पर जीत दर्ज की थीं।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments