scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 28 रुपये की तेजी के साथ 6,606 रुपये प्रति बैरल हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जनवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 28 रुपये या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,606 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 4,849 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.67 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.65 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 86.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments