नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) भाषा की अलग अलग फाइल से बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक जारी महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैं:-
दि60 मालीवाल लीड हादसा
एम्स के पास स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़, कार से 10-15 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार
नयी दिल्ली, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि एम्स के बाहर नशे में धुत एक कार सवार ने उनके साथ छेड़छाड़ की और फिर उन्हें अपनी गाड़ी से 10-15 मीटर तक घसीटा।
खेल35 खेल कुश्ती दूसरी लीड धरना
सरकार के आश्वासन से नाखुश पहलवान डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को तैयार
नयी दिल्ली, देश के शीर्ष पहलवानों ने गुरूवार को अपना विरोध तेज करने की बात करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया है, कोई ‘संतोषजनक जवाब नहीं’ और अगर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को तुरंत प्रभाव से भंग नहीं किया गया तो वे डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज करायेंगे।
दि62 न्यायालय लीड कॉलेजियम
कॉलेजियम ने सौरभ कृपाल की दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की सिफारिश दोहराई
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने अपनी समलैंगिक पहचान खुले तौर पर स्वीकार करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ कृपाल को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की 11 नवंबर, 2021 की अपनी सिफारिश को दोहराया है।
दि58 भारत बीबीसी लीड वृत्तचित्र
बीबीसी का वृत्तचित्र गलत आख्यान को आगे बढ़ाने के दुष्प्रचार का हिस्सा : भारत
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बीबीसी के वृत्तचित्र पर उठे विवाद के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को इसे ‘दुष्प्रचार का एक हिस्सा’ करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से झलकती है।
प्रादे117 कर्नाटक तीसरी लीड मोदी परियोजनाएं
प्रधानमंत्री ने चुनावी राज्य कर्नाटक में करोड़ों रूपये की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
यादगिर/कलबुर्गी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तर कर्नाटक में करोड़ों रूपये के विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर राज्य के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की।
दि59 एअर इंडिया लीड प्रतिबंध
सह-यात्री पर पेशाब करने का मामला : एअर इंडिया ने आरोपी पर लगाया चार माह का हवाई यात्रा प्रतिबंध
नयी दिल्ली, विमानन कंपनी एअर इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पिछले साल नवंबर में एक उड़ान के दौरान एक महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा पर चार माह का हवाई यात्रा प्रतिबंध लगाया है।
दि22 न्यायालय दूसरी लीड लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी हिंसा: न्यायालय ने कहा-किसी आरोपी को अनिश्चित काल तक जेल में नहीं रखा जा सकता
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि दोषी साबित होने से पूर्व किसी आरोपी को अनिश्चित काल के लिए जेल में नहीं रखा जाना चाहिए। आशीष मिश्रा केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा का बेटा है।
प्रादे129 पंजाब कांग्रेस दूसरी लीड राहुल
भाजपा सरकार की नीतियां लोगों में ‘डर पैदा’ कर रही हैं : पठानकोट रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया
पठानकोट (पंजाब), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसकी नीतियां जनता में ‘डर पैदा’ कर रही हैं।
पुडुचेरी न्यायपालिका रीजीजू
केंद्र न्यायपालिका, उसकी स्वतंत्रता का सम्मान करता है: कानून मंत्री किरेन रीजीजू
पुडुचेरी, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘केंद्र सरकार न्यायपालिका का सम्मान करती है क्योंकि न्यायपालिका की स्वतंत्रता नितांत आवश्यक है।’’
प्रादे127 महाराष्ट्र लीड मोदी
भारत बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस कर रहा है: मोदी
मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस कर रहा है।
भाषा आशीष पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
