scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशभाजपा, आरएसएस ने देश में नफरत, हिंसा और भय का माहौल बना दिया है : राहुल गांधी

भाजपा, आरएसएस ने देश में नफरत, हिंसा और भय का माहौल बना दिया है : राहुल गांधी

Text Size:

पठानकोट (पंजाब), 19 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देश में नफरत, हिंसा और भय का माहौल बना दिया है।

पंजाब में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के अंतिम दिन यहां एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने का काम कर रही है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘वे भय पैदा करते हैं। उनकी सभी योजनाएं (नीतियां) किसी न किसी के लिए डर का कारण बनती हैं।’’

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments