scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा मेटालिक्स का दिसंबर तिमाही में लाभ 73 प्रतिशत घटा

टाटा मेटालिक्स का दिसंबर तिमाही में लाभ 73 प्रतिशत घटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) टाटा मेटालिक्स लिमिटेड (टीएमएल) का चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 9.48 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि बढ़े हुए खर्चों के चलते उसको यह नुकसान हुआ है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 35.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय 693.12 करोड़ रुपये से बढ़कर 792.43 करोड़ रुपये हो गई।

इस दौरान कुल खर्च भी बढ़कर 780.18 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले दिसंबर तिमाही में उसका खर्च 642.83 करोड़ रुपये था।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments