scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटीवी18 ब्रॉडकास्ट का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 87.86 प्रतिशत घटा

टीवी18 ब्रॉडकास्ट का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 87.86 प्रतिशत घटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) मीडिया कंपनी टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड का दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 87.86 प्रतिशत घटकर 37.81 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि विज्ञापन राजस्व में नुकसान से उसे यह घाटा हुआ है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 311.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टीवी18 ब्रॉडकास्ट ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसकी एकीकृत परिचालन आय 12.8 प्रतिशत बढ़कर 1,767.71 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,567.08 करोड़ रुपये थी।

टीवी18 ब्रॉडकास्ट ने अपने वित्तीय विवरण में कहा, ‘‘परिचालन के मोर्चे पर व्यापक रूप से अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कंपनी की विज्ञापन आय लगातार घटी है।’’

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 45.09 प्रतिशत बढ़कर 1,812.90 करोड़ रुपये रहा।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments