scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलपूरे एशियाई सर्किट से बाहर हुए ध्रुव और अर्जुन

पूरे एशियाई सर्किट से बाहर हुए ध्रुव और अर्जुन

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) ध्रुव कपिला और एमआर अर्जुन की युवा भारतीय पुरुष युगल जोड़ी अर्जुन की चोट के कारण इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट सहित पूरे एशियाई सर्किट में नहीं खेल पाएगी।

अर्जुन को पिछले साल फ्रेंच ओपन में ट्रेनिंग के दौरान टखने के लिगामेंट में चोट लग गई थी। ऐसा लग रहा था कि वह ठीक हो गए हैं लेकिन दिसंबर में जब उन्होंने प्रशिक्षण शुरू किया तो उन्होंने फिर असहज महसूस किया।

अर्जुन ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम सभी टूर्नामेंट से हट गए हैं इसलिए इंडिया ओपन या एशिया की किसी भी प्रतियोगिता में नहीं खेलेंगे। मैं अभी भी टखने की चोट से उबर रहा हूं। यह अब ठीक है लेकिन मैं खुद पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहता। मैं रिहैबिलिटेशन कर रहा हूं और 20 जनवरी से ट्रेनिंग शुरू करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक लंबा साल है और ओलंपिक क्वालीफिकेशन के कारण महत्वपूर्ण है। हमने सोचा कि यह सही फैसला है। हम संभवतः फरवरी में सीनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंट या यूरोपीय सर्किट में खेलेंगे, संभवत: ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से शुरुआत करेंगे।’’

इस जोड़ी ने पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन से भी नाम वापस ले लिया था।

सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप पुणे में 22 से 28 फरवरी तक होनी है।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments