scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशठाणे के गांव में सड़क हादसे में मारे गए आठ लोगों का अंतिम संस्कार किया गया

ठाणे के गांव में सड़क हादसे में मारे गए आठ लोगों का अंतिम संस्कार किया गया

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), 14 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में सिन्नर के पास हुई ट्रक एवं बस की टक्कर में मारे गए आठ लोगों का ठाणे जिले के मोरीवली गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिरडी जा रही एक निजी पर्यटक बस की महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार सुबह ट्रक से टक्कर हो जाने से सात महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 22 अन्य घायल हो गए थे।

बस के अधिकांश यात्री ठाणे जिले की अंबरनाथ तहसील में एक पैकेजिंग कंपनी के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य थे। मृतकों में आठ अंबरनाथ के पास मोरीवली के निवासी थे।

स्थानीय पुलिस थाना निरीक्षक जे बी सोनवणे ने कहा कि मृतकों के शव शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव पहुंचे और रात करीब साढ़े दस बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए अन्य दो लोग कल्याण और रत्नागिरी के निवासी थे।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments