scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशकांग्रेस नेता एवं सांसद संतोख चौधरी का निधन

कांग्रेस नेता एवं सांसद संतोख चौधरी का निधन

Text Size:

चंडीगढ़, 14 जनवरी (भाषा) कांग्रेस नेता एवं जलंधर से सांसद संतोख चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार को निधन हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने यह जानकारी दी।

चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे।

यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने पंजाब चरण के तहत शनिवार सुबह यहां लाढ़ोवाल से आगे बढ़ी।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments