नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 444 रुपये की तेजी के साथ 13,956 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जनवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 444 रुपये यानी 3.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,956 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई। इसमें 1,930 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
