scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशशरद यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : शरद पवार

शरद यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : शरद पवार

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, 13 जनवरी (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

दिग्गज समाजवादी नेता ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। यादव 75 वर्ष के थे।

पवार ने ट्वीट किया, ‘‘जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।’’

राकांपा के प्रमुख ने कहा, ‘‘उनके निधन पर उनके परिवार और अनुयायियों को संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’’

भाषा निहारिका गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments