scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Text Size:

सुलतानपुर (उप्र), 13 जनवरी (भाषा) सुलतानपुर जिले के अखण्ड नगर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार देर रात अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के बेलवाई मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार मुकेश कुमार (38) और छोटेलाल (40) गम्भीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अखण्ड नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ऐसी जानकारी है कि ये दोनों जौनपुर के शाहगंज के रहने वाले थे।

सूत्रों ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की जा रही है।

भाषा सं सलीम गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments