scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतफसल वर्ष 2022-23 में 11.2 करोड़ टन के रिकॉर्ड पर पहुंच सकता है गेहूं उत्पादन : अधिकारी

फसल वर्ष 2022-23 में 11.2 करोड़ टन के रिकॉर्ड पर पहुंच सकता है गेहूं उत्पादन : अधिकारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) देश का गेहूं उत्पादन फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में 11.2 करोड़ टन से भी अधिक यानी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फसल वर्ष 2021-22 में प्रमुख उत्पादक राज्यों में लू के कारण गेहूं का उत्पादन घटकर 10 करोड़ 68.4 लाख टन रह गया था।

वर्ष 2020-21 में देश ने रिकॉर्ड 10 करोड़ 95.9 लाख टन गेहूं का उत्पादन किया था।

सूत्रों ने कहा, ‘‘मौसम की मौजूदा स्थिति और गेहूं खेती रकबा थोड़ा बढ़ने के कारण गेहूं की बेहतर फसल की संभावना है। इस साल कुल उत्पादन 11.2 करोड़ टन से अधिक होने का अनुमान है।’’

मुख्य रबी (सर्दियों) फसल गेहूं की बुवाई अक्टूबर से शुरू हो गई थी, जबकि कटाई मार्च/अप्रैल से शुरू होगी।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, किसानों ने फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) के मौजूदा रबी सत्र में छह जनवरी तक 332.16 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 329.88 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में गेहूं की बुवाई 2.52 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। इसके बाद क्रमश: उत्तर प्रदेश (1.69 लाख हेक्टेयर), महाराष्ट्र (1.20 लाख हेक्टेयर), गुजरात (70,000 हेक्टेयर), छत्तीसगढ़ (63,000 हेक्टेयर), बिहार (44,000 हेक्टेयर), पश्चिम बंगाल (10,000 हेक्टेयर), जम्मू-कश्मीर (6,000 हेक्टेयर) और असम (3,000 हेक्टेयर) का नंबर आता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments