scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से बुधवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं-

अर्थ14 मप्र निवेशक सम्मेलन मोदी

सदी के भीषण संकट के वक्त भी नहीं छोड़ी सुधारों की राह, निवेश की आकर्षक मंजिल बना भारत : प्रधानमंत्री

इंदौर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पिछले आठ वर्षों के दौरान राजनीतिक स्थिरता और सतत सुधारों के चलते भारत निवेश की आकर्षक मंजिल बन चुका है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर निगाह रखने वाले संस्थान तथा ‘‘विश्वसनीय स्वर’’ देश पर अभूतपूर्व भरोसा जता रहे हैं।

प्रादे21 पंजाब दूसरी लीड कांग्रेस यात्रा

भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में विश्वास रखता है भारत : राहुल गांधी

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में भय और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भारत भाईचारे, एकता तथा सम्मान के भाव में यकीन रखता है, और यही कारण है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सफल हो रही है।

दि23 मोदी लीड क्रूज

प्रधानमंत्री शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ को दिखाएंगे हरी झंडी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वाराणसी में गंगा नदी के किनारे दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज, ‘एमवी गंगा विलास’ को हरी झंडी दिखाएंगे और एक ‘टेंट सिटी’ का उद्घाटन करेंगे।

वि44 अमेरिका तीसरी लीड उड़ान

एफएए में तकनीकी खराबी के बाद अमेरिका में सैकड़ों विमानों की आवाजाही ठप

वाशिंगटन, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) की प्रणाली में तकनीकी खराबी के बाद बुधवार सुबह अमेरिका में सैकड़ों विमानों की आवाजाही ठप हो गई।

दि62 कांग्रेस यात्रा लीड विपक्ष

कांग्रेस ने 21 विपक्षी दलों को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह के लिए आमंत्रित किया

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने श्रीनगर में 30 जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस, जनता दल (यूनाइटेड), समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी समेत समान विचारधारा वाले 21 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है।

अर्थ70 मंत्रिमंडल लीड सहकारिता

केंद्रीय मंत्रिमंडल की तीन नई सहकारी समितियों के गठन को हरी झंडी

नयी दिल्ली, सरकार ने जैविक उत्पाद, बीज और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तीन नई सहकारी समितियों के गठन का फैसला किया है।

वि25 आरआरआर दूसरी लीड गोल्डन ग्लोब

गोल्डन ग्लोब में ‘आरआरआर’ को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार, ‘पिक्चर नॉन इंग्लिश’ श्रेणी में चूकी

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने पहली बार 2023 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। हालांकि सर्वश्रेष्ठ ‘पिक्चर नॉन इंग्लिश’ श्रेणी में उसे अर्जेंटीना की फिल्म ‘अर्जेंटीना 1985’ ने मात दी।

दि44 हज वीआईपी कोटा

सरकार ने हज का ‘वीआईपी कोटा’ खत्म करने का फैसला किया

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने हज में ‘वीआईपी कोटा’ खत्म करने का फैसला किया है ताकि देश के आम लोगों को इससे फायदा हो और इस धार्मिक यात्रा में ‘वीआईपी कल्चर’ खत्म हो।

अर्थ80 एनआरआई-यूपीआई

दस देशों के प्रवासी जल्द पैसा भेजने के लिये कर सकेंगे यूपीआई का इस्तेमाल

नयी दिल्ली, जल्द ही 10 देशों के प्रवासी भारतीयों को यूपीआई के जरिये पैसा भेजने की अनुमति मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने अमेरिका, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात समेत 10 देशों के प्रवासी भारतीयों को एनआरई/एनआरओ खातों से यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये कोष अंतरण की अनुमति दी है।

दि60 अदालत दूसरी लीड एयर इंडिया जमानत

उड़ान में पेशाब करने का मामला : अदालत ने आरोपी को जमानत देने से इंकार किया

नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने एयर इंडिया की उड़ान में एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को बुधवार को जमानत देने से इनकार कर दिया।

प्रादे94 उत्तराखंड जोशीमठ धामी

जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावितों को बाजार दर पर दिया जाएगा मुआवजा : धामी

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावितों को बाजार दर पर मुआवजा देने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रभावितों को दुख की इस घड़ी में सरकार द्वारा हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जायेगी।

खेल16 खेल बैडमिंटन लीड भारत

मलेशिया ओपन: सिंधू मारिन से हारी, प्रणय ने सेन को हराया

कुआलालम्पुर, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू चोट के उबरने के बाद वापसी करते हुए पहले ही दौर में हार गई जबकि फॉर्म में चल रहे एच एस प्रणय ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में बुधवार को हमवतन लक्ष्य सेन को हरा दिया ।

भाषा अमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments