scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलविश्व कप हॉकी से जुड़े रोचक तथ्य

विश्व कप हॉकी से जुड़े रोचक तथ्य

Text Size:

भुवनेश्वर / राउरकेला , 11 जनवरी ( भाषा ) शुक्रवार से शुरू हो रहे एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप से पहले पीटीआई ने पिछले टूर्नामेंटों के कुछ रोचक आंकड़े तैयार किये हैं ।

: अब तक 1971 के बाद से विश्व कप के 14 सत्रों में 605 मैच खेले गए हैं ।

: इन मैचों में कुल 2433 गोल हुए हैं ।

: विश्व कप में अब तक कुल 26 देश भाग ले चुके हैं ।चिली और वेल्स इस विश्व कप में पदार्पण करेंगे तो यह संख्या 28 हो जायेगी ।

: भारत, नीदरलैंड और स्पेन सभी 14 विश्व कप खेल चुके हैं और इस बार भी खेल रहे हैं । अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान 13 बार खेले हैं ।

: अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड इस बार भी खेल रहे हैं जबकि चार बार का चैम्पियन पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं कर सका।

: भारत लगातार दूसरी बार मेजबानी करने वाला पहला देश बना । पिछला विश्व कप 2018 में भुवनेश्वर में खेला गया था ।इस बार भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जा रहा है ।

: ओडिशा सरकार के अनुसार 21000 की क्षमता वाला राउरकेला का बिरसा मुंडा स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी मैदान है ।

: 16 टीमें 44 मैच खेलेगी जिनमें से 24 भुवनेश्वर में होंगे जबकि राउरकेला में 20 मैच खेले जायेंगे ।

: पिछली बार बेल्जियम ने फाइनल में नीदरलैंड को शूटआउट में हराया था ।

: पाकिस्तान चार बार और आस्ट्रेलिया तीन बार विश्व कप जीत चुका है । भारत ने एकमात्र खिताब 1975 में कुआलालम्पुर में जीता था ।

: आस्ट्रेलिया ने 92 मैचों में से 69 मैच जीते हैं यानी उसकी जीत का प्रतिशत 75 रहा है । उसने सर्वाधिक 305 गोल भी किये हैं ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments