scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशपंजाब : बटाला में कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

पंजाब : बटाला में कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

Text Size:

चंडीगढ़, आठ जनवरी (भाषा) पंजाब के बटाला में रविवार की शाम कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक लड़का घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि पीड़ितों में से अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

थाना रंगर नांगल के प्रभारी निरीक्षक गुरविंदर सिंह ने कहा, ‘‘कार में छह लोग सवार थे। वे बटाला से चहलकलां जा रहे थे, जो जालंधर रोड पर बटाला से लगभग सात किलोमीटर दूर है। वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।’’

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन साल की बच्ची समेत कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि हादसे में 13 वर्षीय लड़का घायल हो गया, जिसे बटाला सिविल अस्पताल से अमृतसर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments