नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी सुजलॉन एनर्जी को विनोद आर तांती को अपना प्रबंध निदेशक, गिरीश आर तांती को कार्यकारी निदेशक और प्रणव टी तांती को निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी शेयरधारकों से मिल गई है।
कंपनी ने शुक्रवार को बीएसई को भेजी एक सूचना में कहा कि इन नियुक्तियों पर शेयरधारकों की मंजूरी बहुमत से मिल गई है। कंपनी ने इन नियुक्तियों के लिए डाक मतपत्र सूचना के जरिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी थी।
इस तरह विनोद तांती को कंपनी का प्रबंध निदेशक, गिरीश तांती को कार्यकारी निदेशक और प्रणव तांती को निदेशक नियुक्त करने के तीन प्रस्तावों को पारित कर दिया गया है।
ये नियुक्तियां एक अक्टूबर, 2022 को इसके संस्थापक चेयरमैन और प्रबंध निदेशक तुलसी तांती के निधन के बाद तैयार उत्तराधिकार योजना का एक हिस्सा हैं।
भाषा रिया प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
