scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलमहाराष्ट्र एटीपी टूर्नामेंट को कहीं नहीं जाने देगा: फडनवीस

महाराष्ट्र एटीपी टूर्नामेंट को कहीं नहीं जाने देगा: फडनवीस

Text Size:

पुणे, पांच जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने भारत के इकलौते एटीपी 250 टूर्नामेंट को गुरुवार को और पांच साल तक समर्थन देने का वादा किया जिससे इस प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट के जारी रखने की संभावना बढ़ गई ।

आईएमजी के स्वामित्व वाला दक्षिण एशिया का एकमात्र एटीपी 250 टूर्नामेंट 2018 में पुणे में शुरू हुआ और यह चेन्नई ओपन से टाटा ओपन महाराष्ट्र बन गया।

राज्य सरकार ने उस समय पांच साल तक इसे सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता जतायी थी। गुरुवार को उसने पांच साल की अवधि के लिए अपने समर्थन को आगे बढ़ा दिया।

प्रतियोगिता के चौथे दिन बालेवाड़ी स्टेडियम में राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र कभी भी इस एटीपी 250 को राज्य से बाहर नहीं जाने देगा।’’

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments