scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलहॉकी विश्व कप जीतने पर हर भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा एक करोड़ रुपये का पुरस्कार: पटनायक

हॉकी विश्व कप जीतने पर हर भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा एक करोड़ रुपये का पुरस्कार: पटनायक

Text Size:

भुवनेशवर, पांच जनवरी (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम के हर खिलाड़ी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की।

राउरकेला के दौरे पर आये पटनायक ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में ‘विश्व कप गांव’ का भी उद्घाटन किया।

विश्व कप गांव को रिकॉर्ड नौ महीने के अंदर तैयार किया गया है। इसमें हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। विश्व कप गांव में आगामी हॉकी विश्व कप की टीमें और अधिकारी रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व कप गांव में ठहरी राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम से बातचीत की।

पटनायक ने कहा, ‘‘अगर हमारा देश विश्व कप जीतता है तो भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे चैंपियन बनकर उभरें।’’

खिलाड़ियों ने यहां हॉकी के लिए एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए ओडिशा सरकार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर ओडिशा के खेल मंत्री टीके बेहरा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की के साथ कई और अधिकारी मौजूद थे।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments