scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआंध्र प्रदेश के तंबाकू किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने के लिए 28.11 करोड़ रुपये मंजूर

आंध्र प्रदेश के तंबाकू किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने के लिए 28.11 करोड़ रुपये मंजूर

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) सरकार ने आंध्र प्रदेश के तंबाकू किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने के लिए 28.11 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा कि इस फैसले से तंबाकू किसानों को बारिश से होने वाले नुकसान से उबरने में मदद मिलेगी। पात्र किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज तंबाकू बोर्ड द्वारा दिया जाएगा।

बयान में कहा गया कि वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने तंबाकू बोर्ड की उत्पादक कल्याण योजनाओं के प्रत्येक सदस्य को 10,000 रुपये के विशेष ब्याज मुक्त कर्ज देने के लिए 28.11 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस पहल से 28,112 किसानों को फायदा मिलेगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments