scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतदिल्ली में दिसंबर में बिकने वाले वाहनों में ईवी की 16.7 प्रतिशत हिस्सेदारी: गहलोत

दिल्ली में दिसंबर में बिकने वाले वाहनों में ईवी की 16.7 प्रतिशत हिस्सेदारी: गहलोत

Text Size:

नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को कहा कि बीते दिसंबर में दिल्ली में बिकने वाली वाहनों में 16.7 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) थे।

उन्होंने आगे कहा कि आंकड़ों से साफ है कि नयी तकनीक को अपनाने में दिल्लीवासी काफी आगे हैं।

गहलोत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में दिसंबर में 7,046 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच इस महीने ईवी बिक्री के लिहाज से दिल्ली की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ईवी की बिक्री अगस्त, 2020 में सरकार द्वारा अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीति शुरू करने के बाद से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कुल वाहन बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 2019 में 3.6 प्रतिशत थी, जो 2022 में बढ़कर 10.27 प्रतिशत हो गई।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments