scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलहैदराबाद में 11 फरवरी को एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई विश्व चैम्पियनशिप रेस

हैदराबाद में 11 फरवरी को एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई विश्व चैम्पियनशिप रेस

Text Size:

हैदराबाद, चार जनवरी ( भाषा ) भारत में पहली एबीबी एफआईए फॉर्मूल ई विश्व चैम्पियनशिप रेस हैदराबाद में 11 फरवरी को होगी और इसके टिकटों की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई ।

तेलंगाना के विशेष मुख्य सचिव ( नगर निकाय प्रशासन ) अरविंद कुमार ने पहली टिकट खरीदी ।

इस मौके पर भारतीय मोटर स्पोटर्स क्लब महासंघ के अध्यक्ष अकबर इब्राहिम मौजूद थे ।

यह रेस फॉर्मूला ई के नौवें सत्र की चौथी रेस होगी । पहली तीन रेस मेक्सिको सिटी और रियाद में हो चुकी हैं । इसमें 11 टीमों की 22 कारें भाग लेंगी ।

कुल 22500 टिकट आनलाइन बिक्री के लिये उपलब्ध होंगे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments