scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलडेस बकिंघम ने मुंबई सिटी के साथ अनुबंध बढ़ाया

डेस बकिंघम ने मुंबई सिटी के साथ अनुबंध बढ़ाया

Text Size:

मुंबई, चार जनवरी (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम मुंबई सिटी एफसी ने मंगलवार को घोषणा की कि मुख्य कोच डेस बकिंघम ने क्लब के साथ अपने अनुबंध में विस्तार किया है।

अनुबंध में दो साल के विस्तार के बाद बकिंघम 2024-25 सत्र के अंत तक टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

बकिंघम अक्टूबर 2021 में मुंबई सिटी से जुड़े थे। वह इससे पहले सिटी फुटबॉल ग्रुप की एक अन्य टीम मेलबर्न सिटी के सहायक कोच थे।

वह 2021-2022 लीग सत्र शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ही टीम के साथ जुड़े थे और उनके पहले सत्र में टीम मामूली अंतर से आईएसएल प्ले आफ में जगह बनाने से चूक गई।

बकिंघम के मार्गदर्शन में मुंबई सिटी चैंपियन्स लीग में दो मैच जीतने वाला पहला भारतीय क्लब बना। टीम ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments