scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरेडियंट कैश मैनेजमेंट के शेयर की बाजार में दस फीसदी की वृद्धि के साथ हुई शुरुआत

रेडियंट कैश मैनेजमेंट के शेयर की बाजार में दस फीसदी की वृद्धि के साथ हुई शुरुआत

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के शेयर की 94 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले बुधवार को बाजार में शुरुआत करीब दस फीसदी की बढ़त के साथ हुई।

कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.63 फीसदी की बढ़त के साथ 99.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। फिर यह 15.37 फीसदी की बढ़त के साथ 108.45 रुपये पर आ गया। एनएसई पर कंपनी का शेयर 9.57 फीसदी की बढ़त के साथ 103 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

शुरुआती सौदों में बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,090.02 करोड़ रुपये था।

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के 388 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले महीने 53 फीसदी अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments