scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: पालघर में जुआ खेलने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: पालघर में जुआ खेलने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Text Size:

पालघर, चार जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मीरा भायन्दर-वसई विरार थाने की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर मंगलवार को विरार कस्बे के पद्मावती नगर स्थित फ्लैट पर छापेमारी की गई। तीन लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने मौके से 7.95 लाख रुपये, मोबाइल फोन, एक प्रिंटर बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments