scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.82 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.82 पर आया

Text Size:

मुंबई, चार जनवरी (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपये को बल मिला और यह अपने अब तक के सबसे निचले स्तर से सुधार करते हुए बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.82 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.87 पर खुला, फिर और मजबूती के साथ 82.82 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 22 पैसे की गिरावट के साथ 83 प्रति डॉलर के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 104.46 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 फीसदी गिरकर 82.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments