scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबीडीआर फार्मा ने प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए जेनेरिक दवा पेश की

बीडीआर फार्मा ने प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए जेनेरिक दवा पेश की

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) बीडीआर फार्मास्युटिकल ने देश में प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली अपालुटामाइड का जेनेरिक संस्करण पेश किया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि देश में हड्डियों के कैंसर के अलावा गैर-मेटास्टेटिक कस्ट्रेशन प्रतिरोधी प्रोस्टेट कैंसर दोनों के इलाज के लिए दवा को ‘एपेटाइड’ ब्रांड के तहत पेश किया गया है।

यह उत्पाद 60 टैबलेट और 120 टैबलेट के दो पैक में 60 मिलीग्राम क्षमता पर उपलब्ध होगा।

बीडीआर के निदेशक (कारोबार विकास) राहील शाह ने कहा, ‘‘एपेटाइड की पेशकश मरीजों की सुरक्षा के साथ समझौता किए बिना सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।’’

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments