scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारगम की कीमत 30 रुपये की गिरावट के साथ 12,670 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जनवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 30 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,670 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 16,825 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और उत्पादक क्षेत्रो से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments