scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन पर शोक जताया।

जगताप को कैंसर था और काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। वह 59 वर्ष के थे। उन्होंने पुणे के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जगताप चिंचवाड से तीन बार के विधायक थे।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘महाराष्ट्र के विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन से दुखी हूं। उन्होंने लोक कल्याण और पुणे व उसके आसपास के इलाकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

भाषा ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments