पणजी, दो जनवरी (भाषा) गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने सोमवार को वास्को शहर में नए साल के जश्न के दौरान एक पर्यटक की मौत पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी। वास्को शहर में अवैध रूप से जल क्रीड़ा गतिविधि आयोजित की गई थी।
पुलिस ने कहा कि घटना नए साल की पूर्व संध्या पर हुई। जल क्रीड़ा गतिविधि में भाग लेने के बाद पर्यटक को हल्का दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “पर्यटन विभाग ने पुलिस को एक पत्र लिखकर वास्को में अवैध जल क्रीड़ा गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा, लेकिन पत्र के बावजूद गैर-अधिसूचित क्षेत्र में गतिविधि जारी रही। नए साल के जश्न के दौरान एक पर्यटक की जान चली गई।”
उन्होंने कहा, “मैंने दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक से पूछा है कि पर्यटन विभाग के पत्र के जवाब में कार्रवाई क्यों नहीं की गई।”
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
