scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशमोहाली में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरा

मोहाली में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरा

Text Size:

चंडीगढ़, 31 दिसंबर (भाषा) पंजाब में मोहाली के खरड़ शहर में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा शनिवार शाम को ढह गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोई मलबे में तो नहीं फंसा है।

मोहाली के उपायुक्त अमित तलवार ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हम हादसे की जगह पर जारी बचाव अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या व्यावसायिक इमारत के मलबे में श्रमिक या कोई और अन्य फंसा हो सकता है उन्होंने कहा, ‘‘बचावकर्ता अपना काम कर रहे हैं। ’’

भाषा रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments