नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) शनिवार को रात नौ बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि48 कांग्रेस संपूर्ण लीड राहुल
भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘अंडरकरंट’, हमें वैकल्पिक दृष्टिकोण देना है: राहुल
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘अंडरकरंट’ (माहौल) होने का दावा किया और कहा कि अगर विपक्ष ने प्रभावी ढंग से वैकल्पिक दृष्टिकोण सामने रख दिया तो अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए जीत बहुत ही मुश्किल हो जाएगी।
वि26 जयशंकर भारत चीन
चीन के साथ संबंध ‘सामान्य नहीं’, भारत एलएसी पर एकतरफा बदलाव की किसी कोशिश से सहमत नहीं होगा: जयशंकर
निकोसिया: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि चीन द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर एकतरफा बदलाव किए जाने की किसी भी कोशिश से भारत सहमत नहीं होगा। उन्होंने रेखांकित किया कि नयी दिल्ली के बीजिंग के साथ संबंध ‘‘सामान्य नहीं’’ हैं और मुख्य मुद्दों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
वि20 वेटिकन दूसरी लीड बेनेडिक्ट
पोप बेनेडिक्ट 16वें का निधन, 600 वर्षों में पोप के पद से इस्तीफा देने वाले प्रथम कैथोलिक धर्मगुरु
वेटिकन सिटी: धर्मनिरपेक्ष यूरोप में ईसाई धर्म के पुनर्जागरण की कोशिश करने वाले पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
प्रादे48 बिहार नीतीश राहुल गांधी
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाने से कोई दिक्कत नहीं : नीतीश कुमार
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि राज्य में उनकी सहयोगी कांग्रेस द्वारा अगले आम चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर जोर देने से उन्हें कोई समस्या नहीं है।
दि51 कर्नाटक लीड शाह
भाजपा कर्नाटक में अकेले चुनाव लड़ेगी : अमित शाह
बेंगलुरु: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से कर्नाटक में दो तिहाई बहुमत से सरकार के गठन को सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए शनिवार को कहा कि पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी।
दि17 कांग्रेस राहुल चीन
चीन के मामले को सरकार संभाल नहीं सकी, चीन-पाकिस्तान का एक होना खतरनाक : राहुल
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर चीन के मामले को संभालने में पूरी तरह विफल रहने और असमंजस की स्थिति में होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि इस सरकार की नीतियों के चलते चीन एवं पाकिस्तान एक हो गए हैं, जो खतरनाक बात है।
अर्थ11 दिल्ली होटल लाइसेंस
दिल्ली के पांच सितारा होटलों में 24 घंटे खुलेंगे रेस्तरां, लाइसेंस मानकों में ढील
नयी दिल्ली: दिल्ली में पांच सितारा और चार सितारा होटलों में मौजूद सभी रेस्तरां को अब चौबीसों घंटे खोलने की इजाजत मिलने वाली है। इसके लिए लाइसेंस मानदंडों में ढील दी जाएगी जिसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी में रात्रिकालीन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
प्रादे85 उत्तराखंड पाकिस्तान झंडा
उत्तराखंड के जंगल में मिला पाकिस्तानी झंडा, बैनर, पुलिस सतर्क
उत्तरकाशी (उत्तराखंड): जिले के एक जंगल में हल्के हरे रंग के गुब्बारों में लिपटा एक पाकिस्तानी झंडा और दो बैनर पाए जाने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे69 महाराष्ट्र आरएसएस मुख्यालय बम धमकी
आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा कड़ी की गई: पुलिस
नागपुर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पर शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बम से उड़ा देने की धमकी दी।
खेल16 खेल दूसरी लीड पंत
पंत की हालत में काफी सुधार , कहा परिवार के करीबी ने
देहरादून: क्रिकेटर ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है और डॉक्टरों ने अभी तय नहीं किया है कि उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना है या नहीं । पंत के पारिवारिक मित्रों और अन्य ने अस्पताल में उनसे मुलाकात के बाद यह बात कही।
वि29 चीन शी लीड संबोधन
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चीन के लिए कड़ी चुनौतियां बरकरार : राष्ट्रपति शी चिनफिंग
बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनिवार को स्वीकार किया कि देश भर में चल रही कोविड-19 की मौजूदा लहर ‘‘एक नये चरण में प्रवेश कर गई है’’ और ‘‘कड़ी चुनौतियां बरकरार हैं।
अर्थ5 पाकिस्तान अर्थव्यवस्था
पाक अर्थव्यवस्था के सामने बढ़ते घाटे, उच्च मुद्रास्फीति जैसे गंभीर हालात की चुनौती
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति ‘गंभीर रूप से विपरीत परिस्थितियों’ का सामना कर रही है। मुद्रास्फीति के 21-23 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया है और नकदी संकट से जूझ रहे देश का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (जुलाई-अक्टूबर) में 115 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।
खेल10 खेल वर्ष समग्र
भारतीयों खेलों में 2022 हॉकी के लिये अच्छा, बैडमिंटन के लिये बेहतर और नीरज के लिये सर्वश्रेष्ठ रहा
नयी दिल्ली: थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत भारतीय बैडमिंटन के लिये किवदंती बन गयी जबकि नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग खिताब जीतकर अपने ‘सुपरस्टार’ दर्जे में इजाफा किया लेकिन 22 गज की पिच पर क्रिकेट टीम का संघर्ष 2022 में भारतीय खेलों के लिये खट्टे मीठे नतीजों से भरा रहा।
भाषा
देवेंद्र माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
