scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशसैन्य सम्मान के साथ जवान का कोवई में अंतिम संस्कार

सैन्य सम्मान के साथ जवान का कोवई में अंतिम संस्कार

Text Size:

कोयंबटूर, 31 दिसंबर (भाषा) सिक्किम में हिमदंश से जान गंवाने वाले जवान को शनिवार को पैतृक कस्बे करमदई में सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि माइकल सैमी (48) का नवंबर में पुणे से सिक्किम स्थानांतरण किया गया था। वह 20 दिनों के लिए अपने पैृतक स्थल गए थे और एक सप्ताह पहले सिक्किम लौटे।

वह बर्फ से ढकी 17,000 फुट की चोटी पर ड्यूटी पर थे और बुधवार को भीषण सर्दी से अचेत हो गए। बाद में वहां एक सैन्य अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

वह अपने पीछे पत्नी अनीता जोशी और बेटी मोनिका को छोड़ गए।

सूत्रों ने बताया कि पार्थिव शरीर को शुक्रवार देर रात विमान से यहां लाया गया।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments