scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री प. बंगाल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री प. बंगाल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 7,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व लोकार्पण से संबंधित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

मोदी अपनी मां हीराबेन के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। उनकी मां का अहमदाबाद के अस्पताल में शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।

पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे।’’

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करने वाले थे जहां उन्हें तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में 7,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करना था। इसके अलावा उन्हें हावड़ा एवं न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखानी थी।

पश्चिम बंगाल में मोदी को आज राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करने के अलावा कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन के जोका-तारातला खंड का उद्घाटन तथा विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही कुछ का लोकार्पण करना था।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments