scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 12,760 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अगले साल के जनवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 50 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,760 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 25,040 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments