scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशइंदौर : ग्राहक को वेज बिरयानी में हड्डी मिली, रेस्तरां मालिक पर मामला दर्ज

इंदौर : ग्राहक को वेज बिरयानी में हड्डी मिली, रेस्तरां मालिक पर मामला दर्ज

Text Size:

इंदौर, 28 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर में एक रेस्तरां मालिक के खिलाफ शाकाहारी व्यंजन ऑर्डर करने वाले एक ग्राहक को कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय ने बताया कि अल्बा बैरिस्तो रेस्तरां के मालिक स्वप्निल गुजराती के खिलाफ उसके ग्राहक आकाश दुबे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुबे ने सोमवार रात भोजनालय में वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया, लेकिन खाने के दौरान उसे अपने भोजन में हड्डियां मिलीं।

उन्होंने कहा, इसके बाद दुबे ने वेटर और होटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और उन्होंने गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

उपाध्याय ने कहा कि रेस्तरां मालिक गुजराती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं रावत अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments