scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर खुला

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर खुला

Text Size:

मुंबई, 28 दिसंबर (भाषा) कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी लगातार जारी रहने के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सपाट खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.84 पर खुला, फिर और गिरावट के साथ 82.86 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले महज एक पैसे की बढ़त दर्शाता है।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 82.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 104.32 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 84.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments