scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशक्रिसमस हमें एकदूसरे के प्रति दया और प्रेम की भावना रखने की प्रेरणा देता है: मुर्मू

क्रिसमस हमें एकदूसरे के प्रति दया और प्रेम की भावना रखने की प्रेरणा देता है: मुर्मू

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह त्योहार हमें एकदूसरे के प्रति दया और प्रेम की भावना रखने की प्रेरणा देता है।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि क्रिसमस का यह पावन त्योहार सम्पूर्ण मानव जाति के लिए शांति और भाईचारे का प्रतीक है।

मुर्मू ने कहा, “इस दिन हम प्रभु यीशु मसीह के करुणा और बलिदान के संदेश को याद करते हैं। यह त्योहार हमें एकदूसरे के प्रति दया और प्रेम की भावना रखने की प्रेरणा देता है। आइए, हम प्रभु यीशु मसीह के पवित्र आदर्शों व शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।’’

राष्ट्रपति ने कहा, “मैं सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को क्रिसमस के त्योहार की हार्दिक बधाई देती हूं।”

भाषा जोहेब अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments