नयी दिल्ली, 24 दिल्ली (भाषा) कार्यस्थल मुहैया कराने वाली फर्म 315वर्क एवेन्यू ने जर्मनी की कंपनी वेबस्टो को पुणे में पट्टे पर करीब 40,000 वर्ग फुट क्षेत्र का कार्यालय स्थल दिया है।
कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पुणे के खराडी स्थित कैपिटालैंड आईटी पार्क में मौजूद उसके कार्यालय केंद्र में जर्मन कंपनी को यह स्थान मुहैया कराया गया है।
वर्ष 1901 में स्थित वेबस्टो ग्रुप वाहन उद्योग को नवाचारी प्रणाली मुहैया कराती है। इसकी गिनती वाहन उद्योग के शीर्ष 100 वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं में की जाती है।
315वर्क एवेन्यू के संस्थापक मानस मेहरोत्रा ने कहा, ‘सह-कार्यस्थलों की मांग हालिया समय में मजबूत रही है और बड़ी कंपनियां हाइब्रिड कार्य-प्रणाली को देखते हुए लचीली जगहों को तरजीह दे रही हैं।’
भाषा प्रेम प्रेम पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
