scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअन्नाद्रमुक ने पार्टी संस्थापक एमजीआर को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

अन्नाद्रमुक ने पार्टी संस्थापक एमजीआर को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Text Size:

(फोटो के साथ)

चेन्नई, 24 दिसंबर (भाषा) अन्नाद्रमुक ने शनिवार को पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन (एमजीआर) की 35वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव ई. पलानीस्वामी ने तमिलनाडु की द्रमुक सरकार को हटाने का संकल्प लिया।

एमजीआर का 24 दिसंबर, 1987 को निधन हो गया था और वह आज भी पार्टी सदस्यों और जनता के बीच लोकप्रिय हैं।

काली कमीज पहने अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं और काली साड़ियों में पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने यहां मरीना बीच पर प्रतिष्ठित नेता के स्मारक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने पार्टी संस्थापक को श्रद्धांजलि के रूप में राज्य में फिर से अन्नाद्रमुक शासन स्थापित करने की शपथ ली।

बाद में, निष्कासित पार्टी समन्वयक ओ. पन्नीरसेल्वम ने अपने समर्थकों के साथ नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।

भाषा

शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments