scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशलक्षद्वीप ने केरल में बर्ड फ्लू फैलने पर प्रशीतित चिकन के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया

लक्षद्वीप ने केरल में बर्ड फ्लू फैलने पर प्रशीतित चिकन के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया

Text Size:

कवारत्ती, 24 दिसंबर (भाषा) लक्षद्वीप प्रशासन ने केरल में बर्ड फ्लू फैलने की खबरों के मद्देनजर वहां से प्रशीतित चिकन के परिवहन पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है।

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय का फैसला लिया।

कवारत्ती में पोत, नौवहन और विमानन विभाग के निदेशक को भेजे अपने संदेश में लक्षद्वीप के पशुपालन विभाग ने कहा, ‘‘पड़ोसी राज्य केरल में अत्यधिक संक्रामक रोग एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के प्रकोप की सूचना मिली है। इसलिए, केरल से लक्षद्वीप द्वीप समूह में प्रशीतित चिकन के परिवहन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। ’’

पशुपालन विभाग ने अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए कि केरल से लक्षद्वीप आने वाले जहाजों या नावों पर प्रशीतित चिकन लादा नहीं जाए।

भाषा रवि कांत राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments